कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की संडे लीग में रविवार को अलग-अलग मैदानों पर पांच मैच खेले गए। एमजे एकादश, वारियर्स, सिंहवानी, महाना एकादश व चमन स्पोर्टिंग ने जीत दर्ज की।
एसएएफ मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमजे एकादश की टीम 28.4 ओवर में 127 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। राहुल स्वीट्स की टीम 25.4 ओवर में 116 रन पर ऑलआउट हो गई।