कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित केडीएमए कानपुर क्रिकेट लीग में शनिवार को विभिन्न मैदानों पर चार मैच हुए। पीएसी मैदान पर ऋषभ यादव की घातक गेंदबाजी से जयपुरिया स्कूल की टीम मात्र 16 रनों पर सिमट गई और सिटी क्लब ने मैच जीत लिया।
सिटी क्लब ने निर्धारित 40 ओवर में आठ विकेट खोकर 264 रन बनाए। अमन विश्वकर्मा ने 100, ऋषभ वर्मा ने 41 रनों का योगदान दिया।
डेमो पिक
जयपुरिया स्कूल की टीम 5.3 ओवर में मात्र 16 रन पर ही ढेर हो गई। ऋषभ यादव ने आठ रन देकर छह विकेट लिए। किशन यादव ने सात रन देकर चार विकेट झटके।
दूसरा मैच पालिका स्टेडियम में जल संस्थान व कानपुर रेवेन्यू के बीच हुआ। जल संस्थान की टीम ने 30 ओवर में आठ विकेट खोकर 203 रन बनाए।
डेमो पिक
रेवेन्यू की टीम 30 ओवरों में पांच विकेट खोकर 199 रन ही बना सकी। तीसरा मैच चित्रा मैदान पर अमर क्लब व चित्रा एकेडमी के बीच हुआ।
अमर क्लब की टीम 32 ओवर में 161 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। चित्रा एकेडमी की टीम ने 34.4 ओवर में नौ विकेट खोकर आवश्यक रन बना लिए।
डेमो पिक
अंकुर सिंह ने 43, वीर सिंह ने 40 रनों की पारी खेली। चौथा मैच सप्रू मैदान पर केस्को व एलआईसी के बीच हुआ। केस्को की टीम 26.3 ओवर में 127 रन बनाकर ढेर हो गई। एलआईसी की टीम 26.5 ओवर में 86 रन ही बना पाई।