कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की केडीएमए क्रिकेट लीग में बी डिवीजन का खिताब आदर्श क्लब की टीम ने जीता। कानपुर साउथ मैदान पर हुए फाइनल मुकाबले में आदर्श सिंह के शानदार शतक (113 गेंदों पर116 रन) की बदौलत आदर्श क्लब ने तरुण क्लब को दो विकेट से हराया।
तरुण क्लब ने निर्धारित 40 ओवरों में आठ विकेट पर 223 रन बनाए। आसिफ ने 35, रिषभ भाटिया ने 31 और अभिषेक ने 29 रन बनाए।