फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैड्रिड ओपन: नोवाक जोकोविच की जीत से शुरुआत, ओसाका-हालेप और बेंसिस प्री क्वार्टर फाइनल में

Wed, 08 May 2019 12:02 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • मैड्रिड ओपन के दूसरे दौर में टेलर को दी शिकस्त 
  • 25वीं जीत मैड्रिड में जोकोविच ने दर्ज की 
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने मैड्रिड ओपन में अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया। दो बार के चैंपियन जोकोविच ने दूसरे दौर में टेलर फ्रिट्ज को आसानी से 6-4,6-2 से पराजित किया। जोकोविच की यह मैड्रिड में 25वीं जीत है।

विज्ञापन


स्टेन वावरिंका ने फ्रांस के पियरे हुगुस हर्बर्ट को 6-2,6-3 से, फर्नाडो वर्दास्को ने राडू एल्बर्ट को 6-2,3-6, 6-1 से, गुइडो पेला ने डेनिल मेदवेदेव को 6-2,1-6, 6-3 से, कारेन खाचानोव ने जाउमे मुनार को 6- 4, 6-7, 6-3 से, फिलिप कोलश्रेइबर ने मिखाइल कुकुश्किन को 6-2,7-6 से और टियाफो ने निकोलाज बी को 6-7, 6-3, 6-4 से मात देकर दूसरे दौर में जगह बनाई। 
 

विज्ञापन

ओसाका, हालेप और बेंसिस प्री क्वार्टर फाइनल में

नाओमी ओसाका
दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी नाओमी ओसाका, दो बार की चैंपियन सिमोना हालेप, बेलिंडा बेंसिस और अलिकसंद्रा सासनोविच प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं।

ओसाका ने सारा सोरिबेस टोर्मो को 7-6,3-6, 6-0 से हराया। दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी हालेप ने दूसरे दौर में एक घंटे 30 मिनट तक चले मुकाबले में ब्रिटेन की योहाना कोंटा को 7-5,6-1 से पराजित किया। अगले दौर में अब हालेप का सामना स्लोवाकिया की विक्टोरिया कुजमोवा से होगा, जिन्होंने कार्लो सुआरेज नवारो को 6-4,7-6 से हराया।

बेंसिस ने स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा को 7-6,6-2, 6-3 से और सासनोविच ने अन्ना कैरोलिना को 6-2,6-2 से मात दी। गत चैंपियन पेत्रा क्वितोवा ने क्रिस्टीना म्लादेनोविच को 6-3, 7-5 से, स्लोएने स्टीफेंस ने विक्टोरिया अजारेंका को 6-4,6-2, 6-2 से एश्लघे बार्टी ने डेनिएल रोज कोलिंस को 6-1,1-6, 6-1 से पराजित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें