फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट खिलाड़ी की मां को मिलेगा जीजाबाई पुरस्कार : शिक्षा मंत्री

Wed, 03 Oct 2018 09:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

संजौली कॉलेज में मंगलवार को एचपीयू की तीन दिवसीय इंटर कॉलेज महिला कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने किया।

विज्ञापन


उन्होंने इस मौके पर मौजूद खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश से राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन खेल प्रदर्शन करने वाले महिला और पुरुष खिलाड़ी की मां को सम्मानित करने के लिए जीजाबाई पुरस्कार दिया जाएगा।

उन्होंने कहा शिवाजी की माता जीजाबाई के नाम पर यह पुरस्कार प्रदेश सरकार ने शुरू किया है।  प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विश्वविद्यालय ने खिलाड़ियों को मिलने वाले दैनिक भत्ता को 120 से बढ़ाकर 250 रुपये किया है, वहीं
विज्ञापन


प्रतियोगिता से पूर्व तैयारियों के दौरान मिलने वाले रोजाना के बीस रुपये रिफ्रेशमेंट भत्ते को बीस से 50 रुपये कर दिया है, वहीं बेडिंग भत्ता सौ से 250 रुपये कर दिया है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आई 23 कॉलेजों की 380 महिला खिलाड़ियों को अच्छे खेल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

दूसरे दिन 16 मुकाबले होंगे

इस मौके पर कॉलेज से सेवानिवृत्त हुए शिक्षक डॉ. लोकेंद्र कुमार विशेष अतिथि के रूप में शरीक हुए। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीबी मेहता और खेल आयोजन समिति के सचिव रमेश चौहान और इंचार्ज मनोज मेहता ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस दौरान खेल निदेशक डॉ. एसके शर्मा सहित नगर निगम के महापौर कुसुम सदरेट, उप महापौर राकेश कुमार शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। महिला कबड्डी के पहले दिन हुए खेल मुकाबलों में बंजार कॉलेज की टीम ने जयनगर को पराजित किया।

वहीं, नाहन कॉलेज की टीम ने सोलन को, आनी कॉलेज की टीम ने कंडाघाट कॉलेज को पराजित किया। चौथे मुकाबले में नालागढ़ कॉलेज की टीम ने पालमपुर कॉलेज की टीम को पराजित किया। आयोजन समिति के सदस्य डॉ. इंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 23 कॉलेजों की टीमें भाग ले रही हैं ।

दूसरे दिन 16 मुकाबले होंगे। समापन समारोह में खेल एवं परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। प्रतियोगिता में धर्मशाला डिग्री कॉलेज की ओर से तीन अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ी भी भाग लेंगी। इनके मुकाबले बुधवार को होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें