फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी 2018: टीम उत्तराखंड की लगातार पांचवीं बार शानदार जीत, मिजोरम के छुड़ाए छक्के

Wed, 03 Oct 2018 08:05 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
vijay hazare trophy
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए टीम उत्तराखंड ने मिजोरम को हराकर लगातार पांचवी जीत हासिल की। उत्तराखंड ने पहले खेलते हुए करणवीर कौशल के प्रतियोगिता के दूसरे शतक और सौरभ रावत के अर्द्धशतक की बदौलत 321 रन बनाए। बाद में वैभव पंवार, दीपक धपोला और मयंक मिश्रा की शानदार गेंदबाजी के दम पर मिजोरम को 169 रनों पर समेटकर उत्तराखंड ने 152 रनों के विशाल अंतर से जीत हासिल की। 

विज्ञापन


मंगलवार को वड़ोदरा, गुजरात के मोतीबाग क्रिकेट ग्राउंड में मिजोरम ने टॉस जीतकर उत्तराखंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। उत्तराखंड के ओपनर करणवीर कौशल और विनीत सक्सेना ने टीम को शानदार शुरूआत दिलाई और 10.5 ओवर में 67 रन जोड़ दिए। विनीत (13) के आउट होने के बाद युवा आर्य सेठी मैदान में उतरे।

आर्य (10) और वैभव पंवार (1) के जल्दी-जल्दी आउट होने के बाद कप्तान रजत भाटिया(19) बल्लेबाजी के लिए उतरे। करणवीर और भाटिया ने 11.2 ओवर में 71 रन जोड़े। इसी दौरान करणवीर ने प्रतियोगिता का अपना दूसरा शतक पूरा किया।
विज्ञापन


वह 86 गेंदों में 118 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर आउट हुए। इसके बाद विकेटकीपर सौरभ रावत (61) ने मलोलन रंगराजन (26) के साथ 61 की साझेदारी की। मयंक मिश्रा ने अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 41 और दीपक धपोला ने 18 रन बनाकर टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचाया। मिजोरम के तरुवर कोहली ने 65 रन देकर छह विकेट चटकाए। सिनन, ललबिकवेला, जोरिनलियाना व अखिल राजपूत ने एक-एक विकेट चटकाया। 

विज्ञापन

मिजोरम के बल्लेबाजों ने टेके घुटने

बड़े लक्ष्य के दबाव में टीम मिजोरम शुरूआत में ही बिखर गई और एक छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। उत्तराखंड के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाकर मिजोरम की पारी को 48.4 ओवर में 169 रनों पर समेट दिया। मिजोरम के लिए सिनन ने 73, अखिल राजपूत ने 23, माइकल ने 20 और एचएम राल्टे ने 12 रन बनाए। उत्तराखंड के वैभव पंवार ने 38 रन देकर तीन, दीपक धपोला ने 11 रन देकर दो और मयंक मिश्रा ने 29 रन देकर दो विकेट चटकाए। सनी राणा, मलोलन रंगराजन और रजत भाटिया ने एक-एक विकेट लिया। 

उत्तराखंड का दूसरा स्थान कायम
प्लेट ग्रुप में उत्तराखंड की टीम दूसरे स्थान पर बनी हुई है। लगातार पांचवीं जीत के साथ उत्तराखंड ने प्लेट ग्रुप की अंक तालिका में अपना दूसरा स्थान बकरार रखा है। बिहार और उत्तराखंड दोनों ने ही छह में से पांच मुकाबले जीते हैं। हालांकि नेट रन रेट बेहतर होने के कारण बिहार पहले स्थान पर बना हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें