फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूच बिहार में जेएंडके की एकतरफा जीत, त्रिपुरा को 247 रन से पछाड़कर छह अंक किए हासिल

Thu, 06 Dec 2018 09:32 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लेबाजों और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत जेएंडके ने कूच बिहार ट्राफी अंडर-19 में त्रिपुरा पर वीरवार को एकतरफा जीत दर्ज की। जेएंडके ने 247 रन के बड़े स्कोर से त्रिपुुरा को पछाड़कर 6 अंक हासिल किए। त्रिपुरा अपनी दोनों पारियों में निर्धारित लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाया। 
विज्ञापन


कंट्री क्रिकेट स्टेडियम घरोटा, जम्मू में वीरवार को चौथे निर्णायक दिन त्रिपुरा ने अपनी दूसरी पारी में सात विकेट गंवाकर 129 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन अन्य तीन बल्लेबाज भी जल्दी ही चलते बने और पूरी टीम 165 रन पर ढेर हो गई। त्रिपुरा ने अपनी दोनों पारियों में 313 (पहली 148 और दूसरी 165) रन जुटाए। 

जबकि जेएंडके ने अपनी दोनों पारियों में 560 (पहली 232 और दूसरी 328) रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जेएंडके की ओर से गोविंद शर्मा ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 15 ओवर में 47 रन देकर पांच बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेजकर त्रिपुरा को लक्ष्य की ओर जाने से रोकने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा जावेद अहमद ने दो, रसिख सलाम और मुजतबा यूसुफ ने एक-एक विकेट गिराया। 
विज्ञापन


त्रिपुरा की ओर से कोई भी बल्लेबाज लंबी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो पाया। टीम की ओर से बाबुल देय ने सर्वाधिक तीन चौकों से 28 रन की पारी खेली। त्रिपुरा की पूरी टीम अपनी दूसरी पारी में 61 ओवर ही खेल पाई। जेएंडके की ओर से दूसरी पारी में कन्हैया वाडवान ने शानदार 77 रन की पारी खेली थी। जेएंडके ने अपनी दूसरी पारी में 328 रनों का स्कोर खड़ा करके त्रिपुरा पर पहले से ही दबाव बना लिया था। इस मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी पहुंचे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें