24 सितंबर से शुरू हो रही विजय हजारे ट्रॉफी से पहले बड़ौदा में राज्य क्रिकेटर अपनी ट्रेनिंग शुरू करेंगे। 26 सदस्य राज्य क्रिकेट टीम के सदस्य आज जम्मू से दो फ्लाइट से बड़ौदा के लिए रवाना हुए। बुधवार को जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के सीईओ सैयद आशिक बुखारी ने खिलाड़ियों को यह जानकारी दी। जम्मू के जीजीएम साइंस कालेज मैदान पर दोपहर बाद सीईओ ने खिलाड़ी के साथ मुलाकात कर उन्हें आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी।
राज्य में हालात तनावपूर्ण होने के कारण जेकेसीए की गतिविधियां प्रभावित हुई। इसके कारण टीम विज्जी ट्रॉफी में भाग नहीं ले पाई थी। 24 शुरू हो रही विजय हजारे ट्रॉफी के लिए टीम ने अपनी तैयारियां तेज कर ली है। मुख्य प्रतियोगिता से पहले टीम बडौदा में होने वाले सिलेक्शन ट्रायल, कैंप में भाग लेंगे। इसमें 26 सदस्य शामिल होगे जिसमें से मुख्य प्रतियोगिता के लिए अंतिम 16 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
इस ट्रेनिंग कैंप में टीम के मेंटेर इरफान पठान भी शामिल होंगे। कश्मीर के खिलाड़ियों से संपर्क नहीं होने के एसोसिएशन की गतिविधियां प्रभावित हो रही थी। पिछले दिनों कश्मीर से खिलाड़ी जम्मू पहुंचे थे। विजय हाजरी ट्राफी में टीम का पहला मुकाबला त्रिपुरा के साथ होगा।