फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूच बिहार ट्रॉफीः जम्मू कश्मीर के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो जारी, पहली पारी में 133 रन पर ढेर

Sun, 01 Dec 2019 11:59 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
कूच बिहार ट्रॉफी
विज्ञापन

कूच बिहार ट्रॉफी में जेएंडके के बल्लेबाजाें का फ्लॉप शो जारी है। पहले मैच में घरेलू मैदान पर हार मिलने के बाद दूसरे मुकाबले में भी टीम की शुरुआत काफी खराब रही। त्रिपुरा के खिलाफ पुलिस ट्रेनिंग अकादमी अगरतला में जारी मुकाबले में जेएंडके की टीम पहली पारी में 133 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन


त्रिपुरा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी जेएंडके की टीम के बल्लेबाजों ने का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। मुकाबले में पहले दिन पूरी टीम 33.5 ओवर ही खेल सकी। बल्लेबाज मुसेफ ने सर्वाधिक 45 जबकि यावर ने 31 रन की पारी खेली।

कप्तान कन्हैया का बल्लेबाजी नहीं चल सकी। बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के बाद गेंदबाजाें ने अपनी जिम्मेवारी को बखूबी निभाते हुए त्रिपुरा की टीम के पांच विकेट झटके लिए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक त्रिपुरा का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 96 रन रहा।
विज्ञापन


गेंदबाजों ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए मेजबान टीम के बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने नहीं दिया। गेंदबाज बासित बशीर ने दो, जबकि अजर वानी, अश्विनी और यावर ने एक-एक विकेट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें