फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः कप्तान के नाबाद शतक से जएंडके ने पहले दिन बनाए 338 रन

Sun, 12 Jan 2020 05:07 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी में जेएंडके और सर्विस के बीच खेले जा रहे मुकाबले में पहले दिन जेएंडके ने रनों का पहाड़ खड़ा किया है। दिल्ली में खेल जा रहे मुकाबले में जेएंडके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट पर 338 रन बनाए चोट के कारण दो मैच के बाद वापसी करने वाले कप्तान परवेज रसूल 23 चौके और दो छक्कों की मद्द से 163 गेंदों पर 171 रन बनाकर नाबाद हैं।

विज्ञापन


टॉस हारने के लिए बल्लेबाजी करने उतरी जेएंडके की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज सुर्यांश रैना बिना खाता खेले चलते बने, जबकि शुभम पुंडीर छह रन बनाकर आउट हुए। लंच तक टीम ने 73 रन पर तीन विकेट गवा दिए थे। इसके बाद कप्तान परवेज रसूल ने शुभम खजूरिया के साथ मिलकर टीम को संभाला।

शुभम ने 175 गेंदों में 55 रन की पारी खेलकर अपने धैर्य व कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी तरफ कप्तान परवेज रसूल ने तेजी से रन बनाते हुए महज 78 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। चाय तक टीम का स्कोर तीन विकेट पर 208 था। इसके बाद आठ रन के अंदर ही दो विकेट गिरे, जिसमें शुभम खजूरिया (55) और अब्दुल समद (4) का विकेट गिरा। कप्तान परवेज रसूल ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और 141 गेंदों में 150 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने 338 रन बनाए।
विज्ञापन


रणजी ट्रॉफी में अब खेले गए चार मुकाबले में जेएंडके ने तीन में जीते हैं जबकि मैच ड्रा रहा था। चोट के कारण कप्तान परवेज रसूल असम और झारखंड के खिलाफ मैच नहीं खेल पाऐ थे। इस रणजी सीजन में यह उनका पहला शतक है। वहीं असम और झारखंड के खिलाफ लगातार शतक लगाने वाले अब्दुल समय इस पारी में सस्ते में आउट हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें