फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: धर्मशाला पहुंची पंजाब किंग्स की टीम, आज करेगी अभ्यास; अय्यर, अर्शदीप और विदेशी खिलाड़ी नहीं आए

Thu, 13 Mar 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

दूसरे अभ्यास शिविर के लिए पंजाब किंग्स की टीम धर्मशाला पहुंच गई है। टीम वीरवार से स्टेडियम में अभ्यास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में दूसरे अभ्यास शिविर के लिए पंजाब किंग्स की टीम कप्तान श्रेयस अय्यर और विदेशी खिलाड़ियों के बिना बुधवार को धर्मशाला पहुंच गए। टीम वीरवार से स्टेडियम में अभ्यास करेगी। इस दौरान टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिग टीम के खिलाड़ियों को अभ्यास करवाएंगे। 

विज्ञापन


पंजाब किंग्स की टीम ने बुधवार को दोपहर बाद विमान से गगल हवाई अड्डे पर लैंड किया और इसके टीम सीधे रेडिसन होटल चल गई। टीम में कोच रिकी पोटिंग, युजवेंद्र चहल, शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह और यश ठाकुर सहित करीब 15 खिलाड़ी धर्मशाला पहुंचे है। पंजाब की टीम 16 मार्च तक धर्मशाला में अभ्यास करेगी। जानकारी के अनुसार पंजाब टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर शिविर खत्म होने से पहले टीम के साथ जुड़ सकते है।

टीम को पहला मुकाबला 25 मार्च को गुजरात के साथ है। इससे पहले टीम आपसी तालमेल के लिए अभ्यास कर रहे है। धर्मशाला में इससे पहले पंजाब की टीम ने दो से छह मार्च तक अभ्यास शिविर आयोजित किया था। जिसमें टीम के 11 खिलाड़ी शामिल हुए थे। वहीं एचपीसीए के सचिव परमार ने कहा कि पंजाब की टीम बुधवार को धर्मशाला पहुंची है। टीम में कौन खिलाड़ी शिविर में आ रहा है। अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है। धर्मशाला स्टेडियम पंजाब किंग्स का दूसरा होम ग्राउंड है। यहां पर पंजाब की टीम मई में तीन आईपीएल मैच खेलेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें