फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोट्स मीट के लिए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को एक दिन पहले न्योता

Sat, 10 Nov 2018 12:31 PM IST
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस विभाग अपने ही विभाग में कार्यरत अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय स्पोर्ट्स मीट का न्योता देना भूल गया। मीट के शुभारंभ से एक दिन पहले आयोजन समिति की ओर से पुलिस विभाग में कार्यरत अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को बुलावा भेजा गया।

विज्ञापन


वर्तमान समय में हिमाचल पुलिस में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सेवाएं दे रहे हैं। इसमें भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान अजय ठाकुर, महिला टीम की प्रियंका नेगी और क्रिकेटर सुषमा वर्मा शामिल हैं। अजय ठाकुर और सुषमा वर्मा पुलिस में बतौर डीएसपी और प्रियंका नेगी इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं।

प्रदेश स्तरीय स्पोर्ट्स मीट में पुलिस विभाग की आयोजन समिति बुलाना ही भूल गया। अब एक दिन पहले तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से संपर्क किया है, जिसमें प्रियंका नेगी और सुषमा वर्मा ने मीट में आने की हामी भरी है, जबकि अजय ठाकुर प्रो कबड्डी लीग के चलते नहीं आएंगे।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स मीट आयोजन समिति के सचिव एवं पुलिस उप महानिरीक्षक उत्तरी क्षेत्र डॉ. अतुल फुलझले ने कहा कि प्रियंका नेगी, सुषमा वर्मा और अजय ठाकुर से संपर्क किया गया है। इस दौरान प्रियंका नेेगी और सुषमा वर्मा ने स्पोर्ट्स मीट में आएंगी, जबकि अजय ठाकुर प्रो कबड्डी लीग में व्यस्त होने के कारण धर्मशाला नहीं आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें