अनिर्बान लाहिड़ी ने तीन महीने में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए छह अंडर 65 का स्कोर करके मायाकोबा गोल्फ क्लासिक में संयुक्त चौथा स्थान हासिल कर लिया।
पिछली बार लाहिड़ी ने अगस्त में ब्रिजस्टोन में 65 का स्कोर किया था। उन्होंने चार बर्डी और एक ईगल लगाया और कोई बोगी नहीं हुई। वह तीन खिलाड़ियों मैट कूचेर, डोमिनिक बोजेली और क्रेमर हिकोक से पीछे हैं जो संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।
कूचेर को पिछला पीजीए टूर खिताब जीते चार साल हो चुके हैं। उनका 64 का स्कोर शुरुआती दौर का पिछले एक साल में सबसे कम स्कोर है। फोनिक्स ओपन के पहले दौर में उन्होंने 64 का स्कोर किया था। इस बार राइडर कप में भी कूचेर ने हिस्सा नहीं लिया था। पिछले दस साल में ऐसा पहली बार हुआ। लाहिड़ी ने 13वें और 15वें होल में बर्डी लगाई।