फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला अंतर जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुभारंभ

Fri, 02 Nov 2018 05:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा गांधी खेल परिसर में शुक्रवार से 52वीं अंतर जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। हिप्पा और प्रदेश युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक सीपी वर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


पहले दिन कैडेट गर्ल्स टीम स्पर्धा में मंडी ने सोलन को 3-0 से, शिमला ने कांगड़ा को 3-1 से, सिरमौर ने सोलन को 3-1 से पराजित किया। ब्वॉयज के टीम मुकाबलों में सोलन ने चंबा को, सोलन ने हमीरपुर को 3-0 से पराजित किया।

सोलन ने सिरमौर को 3-0 से मात दी। कांगड़ा ने मंडी को और मंडी ने शिमला ए को  क्रमश: 3-1, 3-1 से मात दी। सब जूनियर गर्र्ल्स टीम स्पर्धा में कांगड़ा ने शिमला- बी को 3-0 से , मंडी ने शिमला-ए को 3-1 से, कांगड़ा ने सोलन को 3-2 से और सोलन की टीम ने शिमला को 3-0 से पराजित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सब जूनियर ब्वॉयज टीम मुकाबलों में कांगड़ा ने शिमला-बी को 3-1 से, शिमला ए ने सिरमौर को 3-0 से, शिमला बी ने  सोलन को 3-1 से पराजित किया। जूनियर गर्ल्स में सोलन ने शिमला ए को 3-0 से, मंडी ने शिमला बी को 3-0 से हराया।

जूनियर ब्वॉयज टीम मुकाबलों में कांगड़ा ने चंबा को 3-0 से, मंडी ने शिमला एक को 3-0 से मात दी। यूथ गर्ल्स टीम के कांगड़ा और सिरमौर के बीच हुए मुकाबले में कांगड़ा ने सिरमौर को 3-0 से हराया।

शुभारंभ के मौके पर राज्य टेबल टेनिस संघ के सचिव यशपाल राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमनाथ प्रमाणिक सहित उप-निदेशक युवा सेवाएं एवं खेल विभाग सुबोध रमोल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें