फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: अंतर जिला सीनियर वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट 4 अप्रैल से, 12 जिलों की टीमों के बनाए दो पूल

Sat, 22 Mar 2025 12:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 4 अप्रैल से अंतर जिला सीनियर वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए 12 जिलों की टीमों के दो पूल बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
क्रिकेट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 4 अप्रैल से अंतर जिला सीनियर वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए 12 जिलों की टीमों के दो पूल बनाए गए हैं। पूल-ए की टीमों के लीग मुकाबले 4 से 13 अप्रैल, पूल-बी के 14 से 23 अप्रैल तक होंगे। एचपीसीए की ओर पूल-ए में मंडी, बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर, चंबा और किन्नाैर को रखा गया है। जबकि पूल-बी में कांगड़ा, शिमला, कुल्लू, सोलन, सिरमौर और लाहौल-स्पीति शामिल हैं।

विज्ञापन


प्रतियोगिता के सभी लगी मुकाबले पेखूबेला और संतोषगढ़ मैदान में खेले जाएंगे। दोनों पूल में टॉप दो स्थानों पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल 24 और दूसरा 25 अप्रैल को खेला जाएगा। फाइनल 26 अप्रैल को होगा। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने बताया कि अंतर जिला सीनियर वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए सभी जिलों को अपनी टीमों की लिस्ट जमा करवाने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें