फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर महाविद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू, ठियोग ने सोलन को हराया

Wed, 16 Oct 2019 07:51 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पीजी कॉलेज रामपुर में बुधवार को छात्रा वर्ग की चार दिवसीय अंतर महाविद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। प्राचार्य डॉ. केसी कश्यप ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों से 17 टीमें भाग ले रही हैं।

विज्ञापन


पहला मैच सोलन और ठियोग के मध्य खेला गया। इसमें ठियोग ने जीत दर्ज की। मुख्यातिथि डॉ. केसी कश्यप ने छात्राओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज खेलकूद में लड़कियों ने पूरी दुनिया में नाम कमाया है।

आयोजक सचिव तेंजिन नेगी ने बताया कि प्रतियोगिता में 17 टीमें भाग ले रही हैं। इस दौरान उप प्रधानाचार्य एलएस वर्मा, ऑब्जर्वर डॉ. भूपेंद्र सिंह ठाकुर, डॉ. रामेश चौहान, पीटीए प्रधान दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


ये टीमें ले रहीं भाग
प्रतियोगिता में सोलन कॉलेज, आरकेएमवी शिमला, कंडाघाट, संजौली, दौलतपुर चौक, कुल्लू, मंडी, सरकाघाट, एचपीयू शिमला, ठियोग, सीमा कॉलेज रोहडू, नेरवा, संगड़ाह, जोगिंद्रनगर, धर्मपुर, कुमारसैन और धर्मशाला कॉलेज की टीमें भाग ले रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें