फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुहणू स्टेडियम में विजय मर्चेंट ट्रॉफी के तीन मैच, दिल्ली से भिड़ेगा हिमाचल

Wed, 16 Oct 2019 12:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर रितेश गुलेरिया, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
लुहणू क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोबिंद सागर झील के किनारे बने एचपीसीए के लुहणू क्रिकेट स्टेडियम को विजय मर्चेंट क्रिकेट ट्रॉफी के तीन मैचों की मेजबानी मिली है। स्टेडियम को राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता करवाने का मौका मिला है। विजय मर्चेंट ट्रॉफी में हिमाचल की टीम को घरेलू मैदान पर तीन मैच खेलने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन


कल पहले मुकाबले में हिमाचल की टीम दिल्ली से भिड़ेगी। मैच की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके बाद हिमाचल का अगला मुकाबला चंडीगढ़ से होगा। यह मैच 23 अक्तूबर को खेला जाना है। हिमाचल की टीम को अपने जोन में पांच मैच खेलने हैं।

एक मुकाबला हिमाचल की टीम खेल चुकी है। इसके अलावा एक मैच पंजाब के पटियाला में खेला जाएगा। लुहणू स्टेडियम में हिमाचल टीम अपना अंतिम मुकाबला जम्मू और कश्मीर की टीम के साथ खेलेगी। यह मैच छह नवंबर को खेला जाना है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से मुकाबलों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली की टीम पहुंची, अभ्यास में बहाया पसीना
कल होने वाले मुकाबले के लिए मेहमान दिल्ली की टीम मंगलवार को बिलासपुर पहुंच गई। टीम के खिलाड़ियों ने लुहणू स्टेडियम में जमकर पसीना बहाया। टीम के साथ आए ऑफिशियल ने मैदान और पिच का मिजाज भी जाना। 
विज्ञापन


ये रहेगा स्टेडियम में मुकाबलों का शेड्यूल
17 अक्तूबर, दिल्ली के खिलाफ
23 अक्तूबर, चंडीगढ़ से मैच
6 नवंबर, जेएंडके से मुकाबला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें