फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में बंटी ने हिमाचल के लिए जीता गोल्ड

Wed, 06 Nov 2019 08:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजा का तालाब (कांगड़ा)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गोलवां के बंटी बड़वाल पुत्र जीत सिंह ने इंडियन पावर लिफ्टिंग फेडरेशन की ओर से करवाई गई प्रतियोगिता के 60 किलो भार वर्ग में स्वर्ण जीता है। इन्होंने बैंस प्रेस इवेंट में मेडल जीता। अब बंटी बड़वाल अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भारत की तरफ से हिस्सा लेगा। इससे पहले वो राष्ट्रीय स्तर पर 21 और 22 दिसंबर को नई दिल्ली में होने वाली प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे।

विज्ञापन


जम्मू में राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में बंटी बड़वाल ने पहले प्रयास में 100 किलोग्राम, दूसरे प्रयास में 105 किलोग्राम जबकि अंतिम प्रयास में 110 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। बंटी बड़वाल के पिता चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में दिसंबर 2017 में सेवानिवृत्त हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें