हरियाणा की रचना ने 35वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 800 मीटर में 2:06.12 समय के साथ टिंटु लुका का 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। टिंटु लुका ने 2008 में मैसूर में 2:07.48 का समय निकाला था। अंडर-16 में दो नए राष्ट्रीय कीर्तिमान बने।
हरियाणा के परवेज खान ने लड़कों की 800 मीटर में 1: 54.78 के प्रदर्शन के साथ बिरेन गोगोई का 28 साल पहले बना 1:55.70 का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा। उत्तराखंड की पटेल ने 3000 मीटर पैदल चाल में 14:14.83 के समय के साथ ए कुमारी के 1990 में मुजफ्फरपुर में बनाए 14: 28.10 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। उन्हें सुबह अंडर-20 की 10 हजार मीटर पैदल चाल में उत्तराखंड की ही रोजी पटेल की जीत से प्रेरणा मिली।