फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल में पहुंची हिमाचल की महिला कबड्डी टीम

Fri, 01 Mar 2019 01:44 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार पुलिस नेशनल मीट में उतरी सूबे की महिला टीम ने जीत के साथ शानदार आगाज किया है। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी प्रियंका नेगी की अगुवाई वाली टीम ने पहले मैच में आंध्रप्रदेश पुलिस की टीम को एकतरफा पराजित किया।

विज्ञापन


पूर मैच में आंध्र की टीम पर हिमाचल की बेटियां हावी रहीं। हिमाचल ने मैच 48-13 अंक से जीता। दूसरे मुकाबले में गोवा को भी हिमाचल ने आसानी से हराया। गोवा को हिमाचल की टीम ने 36 अंकों के बड़े अंतराल से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

अब हिमाचल की टीम का क्वार्टर फाइनल मुकाबला दो मार्च को एसएसबी के साथ होगा। हिमाचल पुलिस की महिला टीम में प्रियंका नेगी के अलावा सिंपली चौहान, प्रिया, रोहिनी ठाकुर, रिचा शर्मा, मंजू ठाकुर, पूजा वर्मा, मधु, चेतना, पल्लवी, अंजली राणा और नैंसी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें