ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने गुरुवार को मौजूदा विश्व चैंपियन फिनलैंड की पेत्रा ओली को हराकर बुल्गारिया के रूज में चल रही डेन कोलोव 2019 कुश्ती मीट के महिला 65 किग्रा फाइनल में जगह बनाई।
मिली जानकारी के अनुसार साक्षी ने ओली को सेमीफाइनल में 4-1 से हराया। स्वर्ण पदक के मुकाबले में शुक्रवार को साक्षी का सामना स्वीडन की हेना योहानसन से होगा।
बता दें कि यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने साक्षी और ओली के बीच खेले गए मुकाबले का एक वीडियो शेयर किया है।