फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल विंटर गेम्स में छाया हिमाचल, पदक तालिका में सबसे ऊपर

Tue, 11 Feb 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

औली की बर्फीली ढलानों पर तीन दिनों से चली नेशनल स्कीइंग और स्नोबोर्ड चैंपियनशिप में छह गोल्ड और आठ सिल्वर मेडल हासिल कर हिमाचल प्रदेश की टीम सिरमौर बनी। चैंपियनशिप के आखिरी दिन सेना के जवानों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। हिमाचल प्रदेश के स्कीयर्स ने अंतिम दिन भी अपना दबदबा कायम रखा और सबसे अधिक पदक जीतकर तालिका में पहला स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश की टीम ने छह गोल्ड, आठ रजत व तीन कांस्य पदक पर कब्जा किया। जाइंट सलालम की सीनियर महिला वर्ग की प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के स्कीयर्स ने तीनों पदक अपने नाम किए। हिमाचल की आंचल ठाकुर ने स्वर्ण, वर्षा ठाकुर ने रजत और संध्या ठाकुर ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। जूनियर स्नोबोर्ड सलालम में जम्मू-कश्मीर के आरिफ मजीद ने स्वर्ण, यहीं के वकार अहमद लोन ने रजत और हिमाचल के मनीष ने कांस्य पदक हासिल किया। सीनियर वर्ग में सेना के टिम बहादुर ने स्वर्ण, करन ने रजत तथा विवेक ने कांस्य पदक हासिल किए।
 

विज्ञापन

किसने कितने मेडल जीते 

राज्य/टीम           गोल्ड       सिल्वर      कांस्य 
हिमाचल प्रदेश       6             8           03
जम्मू-कश्मीर        04          01          06
उत्तराखंड            01          03          02
एसएससीबी (सेना) 06         05          05
आईटीबीपी           02         02          02
यूपी                  00         00          01
महाराष्ट्र              00         00          00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें