आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा, 'भारतीय एमेच्योर कबड्डी महासंघ (एकेएफआई) पहले ही कह चुका है कि उसने किसी भी टीम को पाकिस्तान दौरे की मंजूरी नहीं दी और आईओए ने भी ऐसे किसी दौरे के लिए मंजूरी नहीं दी है।'
उन्होंने कहा, 'खेल मंत्रालय ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि उसने कोई स्वीकृति नहीं दी है। इसलिए, हम वास्तव में नहीं जानते हैं कि पाकिस्तान दौरे पर कौन गया है। आईओए और सरकार की मंजूरी के बिना कोई भी भारत के नाम का उपयोग नहीं कर सकता है।'