फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडबाल प्रतियोगिता: ऊना ने कुल्लू की टीम को दी शिकस्त

Sun, 07 Apr 2019 06:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ढालुपर में चल रही तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय वरिष्ठ पुरुष एवं महिला हैंडबाल प्रतियोगिता में दूसरे दौर के मुकाबले हुए। इसमें प्रदेश भर से आए करीब 300 खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में स्टेट हॉस्टल और किन्नौर के मध्य मुकाबला हुआ।

विज्ञापन


इसमें 16-5 अंकों के साथ स्टेट हॉस्टल ने मुकाबला जीता। सिरमौर और हमीरपुर के मध्य हुए मैच में 9-7 के अंतर से सिरमौर विजेता बना। ऊना ने कुल्लू को 17-9 से, मंडी ने किन्नौर को 17-3 से मात दी। कांगड़ा और स्टेट हॉस्टल की टीम के मध्य हुए मुकाबले में कांगड़ा ने 18-16, जबकि बिलासपुर ने कुल्लू को 21-15 के अंतर से हराया।

महिला वर्ग में हमीरपुर और मंडी के मध्य जोरदार टक्कर हुई, जिसमें हमीरपुर ने 9-8 से मुकाबला अपने नाम किया। सोलन ने सिरमौर को 18-3 के बड़े अंतर से हराया। बिलासपुर के मध्य हुए मैच में कुल्लू की टीम महज एक ही गोल कर सकी।
विज्ञापन


बिलासपुर ने 15 गोल कर मैच अपने नाम किया। प्रतियोगिता लीग आधार पर खेली जा रही है। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली चार टीमों का चयन सेमीफाइनल के लिए होगा। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। इस दौरान विजेता रहने वाली टीमों को पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें