अटल बिहारी बाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम नादौन में चल रहे केरल और हिमाचल के मध्य रणजी मुकाबले के तीसरे दिन बुधवार को केरल ने पहली पारी में 286 रन तथा हिमाचल ने दूसरी पारी में 285 रन बना लिए हैं। पहली पारी के आधार पर हिमाचल को 296 रन की महत्वपूर्ण बढ़त मिली है।
बुधवार को केरल ने पहली पारी में 219 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम 87 ओवर में 286 रन बनाकर आउट हो गई। राहुल ने सर्वाधिक 127 रन बनाए। संजू सैमसन 50, मोहम्मद अजहरुद्दीन 40, सिजोमन जोसेफ 16 और बासिल थंपी ने 14 रन का योगदान दिया।
मेजबान हिमाचल से अर्पित गुलेरिया ने 5 विकेट हासिल किए। ऋषि धवन ने 3 विकेट चटकाए। पीपी जसवाल और एमजे डागर को एक-एक विकेट मिला। दूसरी पारी में हिमाचल टीम ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 52.1 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 285 रन बना लिए।
इसमें ऋषि धवन ने 96 गेंदों में सर्वाधिक 85 रन बनाए। एके कलसी ने 64, पीएस चोपड़ा ने 41, एआर कुमार और एके बैंस ने 21-21 रन बनाए। एनआर गंगटा 14, एमजे डागर ने 13 रन का योगदान दिया। केरल से सिजोमन जोसेफ ने 4 विकेट प्राप्त किए। बासिल थंपी ने दो, जबकि वारियर तथा विनूप ने एक-एक विकेट हासिल किया।