फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीके नायडू ट्रॉफी: 161 के स्कोर पर सिमटी ओडिशा की पारी

Wed, 09 Jan 2019 06:35 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में हिमाचल और ओडिशा के बीच कर्नल सीके नायडू क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में पहला दिन हिमाचल के गेंदबाजों के नाम रहा। एएस जंवाल और एए वालिया की उम्दा गेंदबाजी के आगे मेहमान टीम का कोई भी बल्लेबाज नहीं चल पाया।

विज्ञापन


पहली पारी में ओडिशा की टीम 161 रन बनाकर आउट हो गई। जंवाल ने 27 ओवर में 52 रन देकर छह विकेट चटकाए। वालिया ने 15.5 ओवर में 68 रन देकर चार विकेट लिए। जवाब में हिमाचल टीम ने चार विकेट गंवाकर 113 रन बना लिए हैं।

हिमाचल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। ओडिशा के सलामी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और मात्र दो रन पर ही आउट हो गए। हालांकि, अमृत खटुआ ने 20 रन बनाए। आयास्कांत साहु 38 रन पर नॉटआउट रहे।
विज्ञापन


राजकिशन पटेल 15, सौरभ कनोजिया 11 और अशिष रॉय ने 29 रन का योगदान दिया। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। हिमाचल के सलामी बल्लेबाजों एसजी अरोड़ा ने 39 और आरआई

ठाकुर ने 22 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन इसके बाद पीएस खंडुरी और मोहम्मद अर्शन खान बिना खाता खोले आउट हो गए। एए वालिया 24 और एनए शर्मा 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ओडिशा से कार्तिक ने तीन और आशीष राय ने एक विकेट चटकाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें