फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फवाद मिर्जा ने ओलंपिक क्वालीफाईंग इवेंट में जीता स्वर्ण पदक

Mon, 14 Oct 2019 06:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फवाद मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

एशियाई खेलों में दो रजत पदक जीतने वाले फवाद मिर्जा ने पोलैंड के स्ट्रेजगोम में आयोजित ओलंपिक क्वालीफाईंग इवेंट में पहला स्थान हासिल किया। 

विज्ञापन


फवाद अभी एशिया पेसिफिक जोन के ग्रुप जी में सर्वाधिक रैंकिंग के घुड़सवार हैं। उनके एक घोड़े फर्निहल फेसटाइम के साथ 34 अंक और दूसरे घोड़े टचिंगवुड के साथ 30 अंक है और अभी वह अपने तीसरे घोड़े दजारा के साथ क्वालीफाईंग में भाग ले रहे हैं। दजारा का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार है, जिसमें जर्मन राष्ट्रीय चैंपियनशिप की जीत भी शामिल है। 
विज्ञापन


फवाद ने कहा, 'मैं अपने नये घोड़े दजारा को लेकर उत्साहित हूं जिसमें ओलंपिक में सफलता हासिल करने की पर्याप्त क्षमता है।' बता दें कि फवाद ने जकार्ता एशियाई खेलों में घुड़सवारी में सिल्वर मेडल जीतकर इस खेल में 36 साल बाद देश को मेडल दिलाया था। हाल ही में फवाद मिर्जा को अजुर्न अवार्ड से सम्मानित किया गया था। देश के सर्वश्रेष्ठ घुड़सवार फवाद मिर्जा ये अवॉर्ड पाने वाले पहले सिविलियन बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें