राष्ट्रीय कोर्फबॉल फेडरेशन कप के लिए प्रदेश की टीम का चयन किया गया। ट्रायल में नौ जिलों के करीब 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 50 खिलाड़ियों का चयन किया गया। तीन दिवसीय 18वां राष्ट्रीय कोर्फबॉल फेडरेशन कप ऊना जिले के इंदिरा खेल परिसर में 31 जनवरी से दो फरवरी तक होगा।
संघ के महासचिव बंशी राम सुमन ने कहा कि ट्रायल में 50 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर 20 जनवरी से सरकाघाट में लगाया जाएगा।
इस मौके पर प्रदेश चयन कमेटी के अध्यक्ष सेस राम राठौर, जय चंद आजाद, राष्ट्रीय रेफरी विनोद कुमार, प्रेस सचिव पवन रांगड़ा, दत्त राम शर्मा, योगेश, शालू, राजेंद्र शर्मा मौजूद रहे।