अमन फरोघ संजय ने रविवार को यहां खेलो इंडिया यूथ गेम्स की बैडमिंटन स्पर्धा के अंतिम दिन लड़कों का अंडर-21 एकल खिताब अपने नाम किया तो आर्या देशपांडे और अनन्य फडके अंडर-17 बालिका युगल वर्ग का स्वर्ण पदक जीता जिससे मेजबान महाराष्ट्र ने दो स्वर्ण अपनी झोली में डाले।
मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार छत्तीसगढ़ की आकर्षी कश्यप ने अंडर-21 एकल बालिका वर्ग में मालविका बंसोद को पराजित किया। उन्होंने 21-11, 21-16 से जीत हासिल की।
अमन ने कर्नाटक के राहुल भारद्वाज को महज 40 मिनट में 21-17, 23-21 से शिकस्त दी।
अनन्या फडके और आर्या देशपांडे ने एकतरफा मुकाबले में साक्षी असरानी और अंकुशा मेहता को 29 मिनट में 21-16, 21-13 से पराजित किया।
कर्नाटक और दिल्ली ने रविवार को यहां खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2019 के पांचवें दिन भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक से खाता खोला।
कर्नाटक की अक्षता कमाती और दिल्ली के हर्षित सहरावत ने राज्य के लिये स्वर्ण पदक हासिल किये।
पंजाब चार स्वर्ण पदक से मिजोरम और मणिपुर से आगे निकल गया है जिनके तीन तीन स्वर्ण है।
आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और हरियाणा के एक एक स्वर्ण हो गये हैं।