खो-खो खेलते स्कूली छात्र
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य अतिथि के रूप में स्टूडेंट ओलंपिक एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजीव तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त पर किया। मैच के दौरान होली लाइट पब्लिक स्कूल के निदेशक रवि नारंग, प्रधानाचार्य विनोद शर्मा, विकास यादव, सीडी जेडली, आनंद सिंह, देशदीपक कुलश्रेष्ठ, विकास सिंह यादव, श्याम आदि उपस्थित रहे।
स्टूडेंट ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव तिवारी का कहना है एसोसिएशन जल्द ही यूपी में जनपदीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिता आयोजित करएगी। इसके लिए अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में बैठक बुलाई गई है।
उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य व्यापक स्तर पर खो-खो के खेल को बढ़ावा देना है। तिवारी ने बताया कि एसोसिएशन अन्य खेलों को भी बड़े स्तर पर प्रमोट करने की विचार कर रही है।
इस कड़ी में अगले साल से कई खेलों की बड़ी चैंपियनशिप शहर में देखने को मिलेगी। एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मेघ सिंह यादव ने बताया कि एसोसिएशन के मकसद केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से चलने वाली योजनाओं को खिलाड़ियों तक पहुंचा भी है।