समापन समारोह में युवा सेवाएं एवं खेल और परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर मुख्यातिथि होंगे। वे विजेता टीमों को सम्मानित करेंगे। संजौली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीबी मेहता ने बताया कि पहली बार प्रदेश विश्वविद्यालय को आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला कबड्डी प्रतियोगिता की मेजबानी शिमला को मिली है।
उन्होंने बताया कि इस आयोजन को ऐतिहासिक रिज मैदान पर करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे प्रदेश विश्वविद्यालय की इस इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में से चुनी जाने वाली एचपीयू की महिला टीम अपने शहर में अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करने को बेहतरीन माहौल मिलेगा।