फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 महिला क्रिकेट में हरियाणा ने नागालैंड को 9 विकेट से हराया

Sat, 20 Oct 2018 09:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन(हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

अटल बिहारी बाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम अमतर नादौन में अंडर-19 टी-20 महिला क्रिकेट लीग का मैच हरियाणा व नागालैंड के बीच खेला गया। हरियाणा की टीम ने नागालैंड को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी।

विज्ञापन


जिला क्रिकेट संघ के महासचिव अनिल भाटिया ने बताया कि नागालैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उन्होंने 18.4 ओवर में 68 रन ही बनाए। जिसमें ऋषि ने 36 रन का योगदान दिया।

हरियाणा की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रोमिला ने 3 विकेट, शुभम ने 2, निशा व वर्षा ने 1-1 विकेट हासिल किया। जबकि 2 खिलाड़ी रन आउट हुए। हरियाणा की टीम ने महज 7.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया।
विज्ञापन


जिसमें शेफाली ने 42 रन व जिज्ञासा ने 17 रनों का योगदान दिया। नागालैंड की ओर से सपना ने 1 विकेट हासिल किया। भाटिया ने कहा कि रविवार को झारखंड व केरल की टीमों के मध्य में मैच खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें