राही स्पोर्ट्स ने रामबाबू पाल एकेडमी को 9 रन और इरफान इलेवन ने वाईएमसीए को तीन विकेट से हराकर सुधा त्रिपाठी कैशमनी क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक जुटाए।
रेलगांव मैदान पर शुक्रवार को राही स्पोर्ट्स ने 38.2 ओवर में 175 रन (रोहित राजपाल 41, अंशुमान पांडेय 40, राहुल राजपाल 26 और अभ्युदय प्रताप 19, सुव्रत 3/25, वैभव व अल्मास ने दो-दो विकेट) बनाकर रामबाबू एकेडमी को 39.1 ओवर में 166 रन (अलमास 41, यश दयाल 28, सौरभ त्रिपाठी 25, अंशुमान 3/41, अमर चौधरी, पार्थ व विवेक दो-दो विकेट) पर समेटा।
अंशुमान को उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी व खेल महासचिव गौरव कृष्ण बंसल ने मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार दिया।
वाईएमसीए ने शनिवार को अपने मैदान पर 40 ओवर में 240 रन (अनुज त्यागी 73, फजील 38, दीपांकर 38, मोहसिन 25, सत्यम 3/31, ऐमन सिद्दीकी व कुलदीप दो-दो विकेट) बनाए।
जवाब में इरफान इलेवन ने 39.2 ओवर में 7 विकेट पर 244 रन (अनुपम 62, अमित कुशवाहा 51, मोहसिन व अजय दो-दो विकेट) बना लिए। अनुपम को पूर्व क्रिकेट विपिन सिंह ने मैन ऑफ द मैच दिया।