अंतर बहुतकनीकी कॉलेज की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। एसडीएम कांगड़ा शशिपाल नेगी मुख्यातिथि थे। उन्होंने विजेता, उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
कांगड़ा बहुतकनीकी कॉलेज के प्रधानाचार्य कुशल सिंह पठानिया ने कहा कि बास्केटबाल का फाइनल हमीरपुर और बिलासपुर के बीच खेला गया। इसमें हमीरपुर ने 42-20 से बाजी मारी। कबड्डी का पहला सेमीफाइनल कांगड़ा और अंबोटा कॉलेज के मध्य खेला गया।
अंबोटा ने यह मैच 28-38 से जीत लिया। दूसरे सेमीफाइनल में हमीरपुर सुंदरनगर कालेज से 43-39 से हार गया। फाइनल मुकाबला सुंदरनगर और अंबोटा कॉलेज के मध्य खेला गया।
तय समय तक दोनों टीमों के बराबर अंक रहे। अतिरिक्त समय के बाद अंबोटा ने मैच सात अंकों के अंतर से जीत लिया। वॉलीबाल में हमीरपुर ने प्रगतिनगर को पराजित कर खिताब पर कब्जा किया।