हीरो एमटीबी हिमालय साइकिल रेस में नोर्वे के थोमस इंग्रसजर्ड ने बाजी मारी। शिमला में 28 सितंबर से शुरू हुई साइकिल रेस में थोमस को ओवरआल चैंपियन घोषित किया गया। पिछले साल थोमस दूसरे स्थान पर रहे थे।
जर्मनी के एंडी सेवाल्ड दूसरे और नोर्वे के ही ओले हेम तीसरे स्थान पर रहे। शिमला से शुरू हुई साइकिल रेस का समापन शनिवार को धर्मशाला में हुआ। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में समापन हुआ।
समापन समारोह में शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी मुख्यातिथि थीं। उन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया।रेस में ओपन मेल सोला कैटेगरी में थोमस पहले, एंडी सेवाल्ड दूसरे और ओले हेम तीसरे स्थान पर रहे।
ओपन वुमन सोलो में कैथरीन विलियम्सन पहले, मगर लक्ष्मी दूसरे, सराह एपेल्ट तीसरे, एशियन कैटेगरी में डेविड कुमार पहले, राकेश राणा दूसरे और आकाश शेरपा तीसरे, मास्टर्स सोलो में ग्रांट उशेर पहले, हरका लामा
दूसरे और जॉर्ज पेडरोनस तीसरे, टीम ऑफ टू में मारविन और फेलिक्स पहले, माइकल और डेविड दूसरे, जसन और अक्षित तीसरे, ओपन ग्रैंडमास्टर सोलो में मारियो सेबसटियो पहले, जोस रिबेरियो दूसरे और पीटर रोहड़ तीसरे स्थान पर रहे।