फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार तीसरी बार खो-खो चैंपियन बना हमीरपुर कॉलेज

Thu, 04 Oct 2018 04:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर लगातार तीसरी बार खो-खो का चैंपियन बना। वीरवार को खेले गए इंटर कॉलेज खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल में कोटशेरा कॉलेज की टीम को हराया। इस एकतरफा मुकाबले में हमीरपुर की टीम ने कोटशेरा को आठ अंकों से शिकस्त दी।

विज्ञापन


तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता के समापन पर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा मुख्यातिथि थे। उन्होंने युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भाग लेने और नशे से दूर रहने की सलाह दी।

विज्ञापन

इन कॉलेजों ने भी जीता इनाम

कोटशेरा कॉलेज
उन्होंने कहा कि यदि युवा खेलों में भाग लेते हैं तो वे नशे से भी दूर रहते हैं। इससे पूर्व स्थानीय कॉलेज प्राचार्य डॉ. एचएस जम्वाल सहित समस्त आयोजक कमेटी और कॉलेज स्टाफ ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। 

मुख्यातिथि ने विजेता हमीरपुर, उपविजेता कोटशेरा, तृतीय चकमोह और चौथे स्थान पर रही सुंदरनगर की टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। आयोजक सचिव डॉ. पवन वर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता बिना किसी विवाद के समाप्त हुई। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन, आयोजक मंडल और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें