नॉर्थ जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में वालिया ग्लोबल एकेडमी की अनन्या पाल ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। प्रधानाचार्य ने अनन्या पाल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। द मिलनेयिम स्कूल मेरठ में सीबीएसई नार्थ जोन वन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अनेक स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
अंडर 17 वर्ग ताइक्वांडो चैंपियनशिप के कड़े मुकाबले में वालिया ग्लोबल एकेडमी की अनन्य पाल ने गोल्ड मेडल जीता। स्कूल प्रबंधक रमाकांत वालिया, कमलकांत वालिया, प्रधानाचार्य एसपी तिवारी के निर्देशन में आयोजित सम्मान समारोह में अनन्या पाल को स्वर्ण पदक जीतने पर प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मो. शाद को भी सम्मानित किया।
सीबीएसई पर्यवेक्षक अंकुर चौधरी, कोच रिंकू वर्मा, इंदु वालिया, रुचिका वालिया की उपस्थिति में प्रबंधक रमाकांत वालिया ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता से बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास होता है। प्रतियोगिता जीत कर खिलाड़ी अपने परिवार के साथ स्कूल का नाम रोशन करता है। उन्होंने अन्य खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल विजेता अनन्या पाल से प्रेरणा लेने की सलाह दी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/