फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर ने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को हराया

Fri, 23 Nov 2018 05:00 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हॉकी
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में चल रही नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता के आखिरी दिन गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर ने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को 4-1 गोल से हरा दिया। शुक्रवार को यूनिवर्सिटी के एस्ट्रो टर्फ के मैदान पर अमृतसर और पटियाला के बीच मैच खेला गया।  

विज्ञापन


मैच के शुरुआती दौर में अमृतसर के खिलाड़ियों ने पटियाला खिलाड़ियों को छका लिया। पहले हाफ के आठवें मिनट में अमृतसर के  फारवर्ड खिलाड़ी महकीत  सिंह ने पहला गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। 15वें मिनट में गुरकीरत सिंह ने गोल कर टीम को बढ़त 2-0 कर दी। मैच में वापसी के लिए पटियाला के खिलाड़ियों ने जोरदार हॉकी खेली, लेकिन उनके हर कोशिश को अमृतसर के रक्षा पंक्ति के खिलाड़ियों ने नाकाम कर दिया। 

मनिंदर सिंह व हरप्रीत ने एक ही गोल कर टीम की बढ़त 4-0 रोल कर दी। पटियाला की तरफ से लवप्रीत सिंह ने एक गोल कर हार के अंतर कम कर दिया। अमृतसर ने पटियाला को 4-1 से हरा दिया। दूसरा मैच अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के बीच खेला जा रहा है। पहले हाफ़ में अलीगढ़ 5-0 गोल से आगे चल रही है। पहले हाफ के पांचवें मिनट में अलीगढ़ के लोकेश ने पहला गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 से  बढ़त दिलाई । दूसरा गोल सोनू कुमार ने कर टीम की बढ़त दुगनी कर दी। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ के खिलाड़ियों में तालमेल का अभाव दिखा, जिसका पूरा फायदा अलीगढ़ के खिलाड़ियों ने उठाया। अलीगढ़ के आबिद अली ने अपना पहला और अपनी टीम का तीसरा गोल किया । मैच में वापसी के लिए चंडीगढ़ के खिलाड़ियों ने तमाम कोशिश की, लेकिन उनकी हर कोशिश को अलीगढ़ के खिलाड़ियों ने नाकाम कर दिया। 

इसी बीच अखताब खान ने टीम की ओर से चौथा गोल कर टीम की बढ़त 4-0 कर दी। पहला हाफ समाप्त होने से 8 मिनट पहले अलीगढ़ के कप्तान बदरुज़्ज़मा ने पेनाल्टी स्ट्रोक के जरिए गोल कर टीम की 5-0 से बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में अलीगढ़ के खिलाड़ी ने गोल कर टीम को 6-0 से बढ़त दिला दी। इसके बाद चंडीगढ़ के खिलाड़ी ने एक गोल कर दिया अलीगढ़ में चंडीगढ़ को 6-1 से हरा दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें