नोएडा स्थित बिलाबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल और हैदराबाद के ओक्रेजे इंटरनेशनल स्कूल ने सीबीएसई नेशनल टेनिस प्रतियोगिता के अंडर-19 पुरुष व महिला सिंगल्स वर्ग की ट्रॉफी अपने नाम की। इसके अलावा सोनीपत के लिटिल एंजेल्स स्कूल ने अंडर-17 पुरुष व महिला वर्ग में बाजी मारी।
बिलाबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल में पांच दिवसीय प्रतियोगिता का समापन प्रधानाचार्या श्रीमती शर्मीला चटर्जी और प्रबंधक श्रीमती जसमीन गाँधी के नेतृत्व में बुधवार को हुआ। महेश धर्माधिकारी (सह सचिव सीबीएसई ), पूनम विश्नोई (जिला क्रीडा अधिकारी, गौतम बुद्ध नगर), नेशनल लॉन टेनिस खिलाड़ी लक्षित और चन्द्रिल सूद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
मुख्य अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में बिलाबोंग स्कूल के स्टूडेंट्स ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।