पांवटा में चल रही द्वितीय गुरु गोविंद सिंह हॉकी गोल्ड कप प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में कोर ऑफ सिग्नल हॉकी क्लब जालंधर की टीम तथा महिला वर्ग में सेव गर्ल्स पटियाला की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
पुरुष वर्ग में नरेंद्र पाल सिंह और महिला वर्ग में चरणदीप कौर को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि उद्यमी दीपक गोयल और विशिष्ठ अतिथि गजेंद्र तिवारी रहे।
मां यमुना हॉकी क्लब और प्रतियोगिता आयोजन कमेटी के चेयरमैन बलजीत सिंह नागरा और प्रधान गुरनाम सिंह ने कहा कि विजेता टीम को 51 हजार और ट्रॉफी तथा उपविजेता रही मां यमुना क्लब पांवटा टीम को 31 हजार तथा ट्रॉफी प्रदान की गई।
प्रतियोगिता के बेस्ट प्लेयर नरेंद्र पाल सिंह, बेस्ट गोल कीपर सौरभ और बेस्ट स्कोरर खिलाड़ी देविंद्र सिंह को 11-11 सौ रुपये का इनाम दिया गया। महिला वर्ग में 3-0 से विजेता टीम सेव गर्ल्स पटियाला की टीम को 31 हजार तथा ट्रॉफी और उपविजेता हिम अकादमी को 21 हजार तथा ट्रॉफी मिली।
बेस्ट प्लेयर चरणदीप कौर, बेस्ट गोलकीपर ललिता तेजवान तथा बेस्ट गोल कीपर तथा बेस्ट स्कोरर पूजा को 11-11 सौ इनाम राशि दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि दीपक गोयल, विशिष्ट अतिथि गजेंद्र तिवारी, लक्ष्मी रतन अत्री, पूर्व हॉकी कोच जीबी डंगवाल, बलजीत नागरा, प्रिंसिपल पुरुवाला स्कूल यशपाल
सिंह, पंचायत प्रधान कलम सिंह, हरभजन सिंह, सिमरत सिंह, दिनेश गुप्ता, अर्जुन नागरा, उपिंद्र सिंह, गुरनाम सिंह, जफर अली, चमन लाल, बलजिंदर सिंह, गौरव, बलविंदर सिंह, पंकज सकलानी, नीरज माहेश्वरी, सुदेश चौधरी, सचिन, ज्ञान प्रकाश और तनुज इस दौरान मौजूद रहे।