फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय और अवध विश्वविद्यालय की धमाकेदार जीत, अगले दौर में बनाई जगह

Mon, 19 Nov 2018 05:52 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हॉकी
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में चल रही नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन दिल्ली विश्वविद्यालय व डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद की टीम अपने मैच जीतकर अगले दौर में पहुंच गई हैं। 

विज्ञापन


साथ ही जामिया मिलिया इस्लामिया की टीम भी अगले दौर में अपनी जगह बना ली है।
 सोमवार को यूनिवर्सिटी के सिंथेटिक मैदान पर पहला मैच दिल्ली विश्वविद्यालय व हिमाचल  विश्वविद्यालय शिमला के बीच खेला गया। मैच के शुरूआती क्षणों में दिल्ली के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल का प्रदर्शन करते हुए शिमला के रक्षा पंक्ति के खिलाड़ियों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। 

दिल्ली की ओर से नितिन ने पहला गोल दागा। इससे दिल्ली की बढ़त 1-0 से हो गई।  दिल्ली की ओर से नितिन, सूरज चौहान ने 2-2, पंकज, विनय, रोहित व पुलकित ने एक-एक गोल दागे, जबकि शिमला की तरफ से विशाल व अनिल ने एक-एक गोल मारा। शिमला के खिलाड़ियों ने दो गोल दागे। दिल्ली ने शिमला को 8-2 से हरा दिया। 
विज्ञापन


दूसरे मैच में डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। फैजाबाद  की ओर से अभिषेक, अंशुमान, सोनू कुमार ने एक-एक गोल दागे, जबकि कुरुक्षेत्र की तरफ से गगनदीप व साहिल ने एक-एक गोल मारा। फैजाबाद ने कुरुक्षेत्र को 3-2 से हरा दिया।
विज्ञापन

 जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली को विरोधी टीम के ना आने की वजह से वाक ओवर दे दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें