फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स में रुचि रखने वालों के आड़े नहीं आएगी गरीबी, यहां मिलेगी फ्री ट्रेनिंग

Tue, 12 Mar 2019 12:03 PM IST
शिखा पांडेय पुलकित तिवारी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
कानपुर के स्कूलों व डिग्री कॉलेजों से पुरानी स्पोर्ट्स सामग्री लेकर उसे बस्ती के गरीब बच्चों के बीच वितरित किया जाएगा। इसके बाद उन्हें फ्री में ट्रेनिंग भी दी जाएगी ताकि जो बच्चे खेल में अपना हुनर दिखाना चाहते हैं उन्हें प्लेटफार्म मिल सके। यह बीड़ा इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन सोसाइटी ऑफ स्पोर्ट्स संस्था ने उठाया है। 
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष डॉ. सुहेल रजा ने बताया कि संस्था स्कूलों, इंटर कॉलेजों व डिग्री कॉलेजों में संपर्क कर रही है। स्कूलों में बेकार पड़ी खेल संबंधी सामग्री (फुटबॉल, बैट, बैडमिंटन, सेटेल कॉक, बॉल, पैड, हैलमेट) संस्था लेगी। फिर उनकी मरम्मत कराएगी ताकि उनसे खेला जा सके। इन सामानों को गरीब बच्चों में बांटा जाएगा। बताया कि अभी तक शहर के पांच स्कूल ऐसे हैं जिन्होंने मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं।
विज्ञापन

हम बच्चों की प्रतिभा देखने के बाद उनको ट्रेनिंग देंगे। बताया कि समय-समय पर संस्था इन बच्चों को अपने पास से किट भी वितरित करेगी। जूते, ट्रैक शूट हर बच्चों को उपलब्ध कराए जाएंगे। डॉ. सुहेल रजा ने बताया कि संस्था से कई स्कूलों के शिक्षक तथा खेल प्रशिक्षक भी जुडे़ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें