फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्की की डिंपल ने हिमाचल के लिए जीता गोल्ड मेडल

Thu, 24 Jan 2019 01:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अर्की (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलन की बेटी ने खेलो इंडिया अभियान के तहत कबड्डी में हिमाचल के लिए गोल्ड मेडल जीता है। पुणे (महाराष्ट्र) में हुई प्रतियोगिता में अर्की उपमंडल के गांव खाली पत्रालय पिपलुघाट की डिंपल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। डिंपल की प्रारंभिक शिक्षा उनके पैतृक गांव चंदपुर में हुई। इसके बाद इनके पिता सुभाष चंद्र ठाकुर बाड़ीधार के लड़ोग चले गए। 

विज्ञापन


माध्यमिक स्तर की शिक्षा लड़ोग स्कूल से हासिल करने के बाद डिंपल ने उच्च विद्यालय सरयांज में नौवीं कक्षा में दाखिला लिया। इस स्कूल में भी इस प्रतिभावान खिलाड़ी ने स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं में खूब नाम कमाया। इससे डिंपल का चयन साई हॉस्टल बिलासपुर के लिए हुआ। उनके पिता सुभाष चंद्र और माता कांता देवी ने बताया कि डिंपल बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं।

वे इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर की खेलों में कई बार भाग ले चुकी हैं। खेलो इंडिया अभियान के तहत पहली मर्तबा गोल्ड मेडल जीतने का सौभाग्य मिला है। सोलन जिले की इस अकेली खिलाड़ी ने खेलो इंडिया प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया और सभी राज्यों की टीमों को पछाड़कर स्वर्ण पदक हासिल किया। यह सोलन जिला तथा अर्की क्षेत्र के लिए एक गर्व की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें