देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना के सम्मान में भारतीय खेल प्राधिकरण के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस धर्मशाला की ओर से आज स्वागत समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
तेहरान में आयोजित छठी एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाली हिमाचल की बेटियां बुधवार को धर्मशाला पहुंचीं। देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना के सम्मान में भारतीय खेल प्राधिकरण के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस धर्मशाला की ओर से आज स्वागत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली से बुधवार को पहुंचीं खिलाड़ियों ने सेंटर में आराम किया। भारतीय महिला कबड्डी की टीम में सूबे से पांच खिलाड़ी खेलीं। इसमें तीन खिलाड़ी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस धर्मशाला की हैं।
विज्ञापन
विजेता भारतीय टीम की सदस्य का अगला लक्ष्य जून में होने वाले कबड्डी विश्व कप है। कबड्डी विश्व कप बिहार में 1 से 13 जून को आयोजित किया जाएगा। अप्रैल में कबड्डी टीम को कोचिंग कैंप लगाया जाएगा। इसमें साई सेंटर की चार खिलाड़ी पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर, भावना और चंपा का चयन हुआ है। विश्व कप के बाद खिलाड़ियों का लक्ष्य 2026 में होने वाली एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने को लक्ष्य है। सेंटर के प्रभारी राकेश जस्सल ने कहा कि छठी एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के सेंटर की खिलाड़ी पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना टीम के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने राज्य सरकार मांग करते हुए कहा कि देश के लिए पदक जीतने वाली खिलाड़ियों को सम्मान के तौर पर सरकारी नौकरी दी जाए।