फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports News: स्नो बोर्डिंग सलालम रेस में प्रकृति ने जीता रजत, रिले रेस में हिमाचल की टीम ने जीता कांस्य

Tue, 11 Mar 2025 07:58 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/उदयपुर।

सार

स्नो बोर्डिंग सलालम रेस में लाहौल-स्पीति की प्रकृति ठाकुर ने रजत पदक हासिल किया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश स्की माउंटेनियरिंग टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिले रेस में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
स्नो बोर्डिंग सलालम रेस में लाहौल-स्पीति की प्रकृति ठाकुर ने जीता रजत पदक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुलमर्ग में चल रहे खेलो इंडिया विंटर गेम्स में स्नो बोर्डिंग सलालम रेस में लाहौल-स्पीति की प्रकृति ठाकुर ने रजत पदक हासिल किया है। प्रकृति ठाकुर बेहतर प्रदर्शन करते हुए दूसरे स्थान पर रही। प्रकृति लाहौल की जोबरंग पंचायत के रापे गांव की बेटी है। वहीं, खेलो इंडिया विंटर गेम्स में हिमाचल प्रदेश स्की माउंटेनियरिंग टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिले रेस में कांस्य पदक जीता। टीम में तेंजिन बोध, साहिल ठाकुर, गर्वित ठाकुर और सिद्धार्थ नेगी शामिल रहे। कोच बोनी शर्मा ने कहा कि यह कांस्य पदक टीम के मनोबल को बढ़ाने वाला है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें