सरधना में केके पब्लिक स्कूल को होनहार बच्चों ने कराटे चैंपियनशिप में ट्राफी जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। गत तीस सितंबर को दिल्ली रोड शारदा पैलेस में यूपी ट्रेडिशनल शोरोकाई कराटे-डू चैंपियनशिप 2018 का आयोजन किया गया था। जिसमें केके पब्ल्कि स्कूल की टीम ने भी प्रतिभाग किया गया था। होनहार खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है।
विद्यालय के ही हर्ष मीणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रांज मेडल अपने नाम किया। जिससे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। सोमवार को विद्यालय में टीम को सम्मानित किया गया। टीम में रचित प्रताप, आयुष, यश, आर्यन, अभय, आर्यन कार्तिक, कृष्णा, रुपेंद्र आदि शामिल रहे। प्रबंधक सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार व प्रधानाचार्य जीपी सिन्हा ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/