फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी सुंदरनगर ने बरमाणा को हरा जीता फुटबाल का खिताब

Sun, 20 Oct 2019 04:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/बिलासपुर
विज्ञापन
फुटबॉल - फोटो : social Media
विज्ञापन

डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल की दो दिवसीय राज्यस्तरीय योग और फुटबाल प्रतियोगिता का रविवार को पड्डल मैदान में समापन हुआ। पुलिस अधीक्षक मंडी गुरदेव शर्मा मुख्यातिथि थे। डीएवी मंडी स्कूल के प्रधानाचार्य केएस गुलेरिया ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। खेल विभागाध्यक्ष डीएवी मंडी प्रशांत शर्मा ने कहा कि पड्डल मैदान मंडी में दो दिवसीय प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से डीएवी विद्यालयों के योग और फुटबाल के 182 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

विज्ञापन


रविवार को फाइनल डीएवी बरमाणा और डीएवी सुंदरनगर के बीच हुआ। इसमें डीएवी सुंदरनगर ने 3-0 से जीत दर्ज की। मास्टर तनिष्क डीएवी सुंदरनगर को इस वर्ष का बेस्ट फुटबाल खिलाड़ी घोषित किया गया। 

मुख्यातिथि सहित प्रधानाचार्य और अन्य अतिथियों ने विजेता टीम को बधाई दी और खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कोच की भूमिका निभा रहे विक्रम बिष्ट, पुनीत सैनी, प्रवीण शर्मा, मोतीराम, वीरेंद्र सेन, सुशील सेन व प्रशांत शर्मा को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। आब्जर्वर की भूमिका निभा रहे रणधीर राणा प्रधानाचार्य डीएवी मनाली व युवा सेवाएं खेल विभाग की ओर से बास्केटबाल कोच सतिंदर शर्मा भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएवी बिलासपुर-हमीरपुर ओवरआल विजेता

डीएवी स्कूल बिलासपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय निशानेबाजी और कुश्ती प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। समापन पर डॉ. पंकज शर्मा मुख्यातिथि और पूजा पाल शर्मा गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में पधारीं। मुख्य अतिथि और उनकी पत्नी ने बच्चों की हौसलाअफजाई के लिए स्कूल को 21000 रुपये की राशि दी।

प्रतियोगिता में डीएवी बिलासपुर और डीएवी हमीरपुर ओवरऑल विजेता रहे। डीएवी चंबा ने उपविजेता का खिताब जीता। ओपन साइट निशानेबाजी लड़कों में आदित्य सिंह डीएवी चंबा प्रथम, अरस चौहान डीपीएस शिमला द्वितीय और शास्वत डीएवी बिलासपुर तृतीय रहे। ओपन साइट निशानेबाजी में लड़कियों में रिया डीएवी ग्रेओ प्रथम, मीना डीएवी बिलासपुर द्वितीय और डीएवी आलमपुर की कीर्ति ने तीसरा स्थान पाया। 

एयर पिस्टल लड़कों में प्रथम स्थान शार्थक डीएवी मंडी, सूर्यांश शर्मा डीपीएस शिमला ने द्वितीय और अक्षांश डीएवी लक्कड़ बाजार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में प्रथम स्थान अपर्णा डीपीएस शिमला, अदिति डीएवी न्यू शिमला ने दूसरा स्थान, आस्था डीएवी बिलासपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पीपसाइट राइफल लड़कों में आदित्य प्रताप डीएवी लक्कड़ बाजार प्रथम, आरिंदर प्रताप डीएवी लक्कड़ बाजार द्वितीय और तनिष्क डीपीएस शिमला तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

कुश्ती में लड़कियों ने लड़कों को हराया
डीएवी स्कूल बिलासपुर में लड़कियों का दंगल भी करवाया गया। इसमें नेशनल कोच विवेक ठाकुर व उनकी टीम की लड़कियों ने कुश्ती प्रतियोगिता में भाग जिया। कुश्ती प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं का मैच कराया गया, जिसमें छात्राओं ने लड़कों को मात दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें