फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में हिमाचल की बेटियों का डंका, नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी खिताब जीता

Mon, 18 Nov 2019 09:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कबड्डी में हिमाचल की बेटियों ने एक बार फिर डंका बजाया है। नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी प्रतियोगिता एचपीयू की टीम ने जीत ली है। टीम ने लगातार दूसरी बार यह खिताब जीता है। सोनीपत में कप्तान निधि की अगुवाई में टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। खेले गए फाइनल मैच में हिमाचल की टीम ने रोहतक को हराया। 

विज्ञापन


एचपीयू के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गोपाल ने बताया कि पूरी प्रतियोगिता में टीम की सदस्यों ने तालमेल के साथ खेलते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। सुषमा, साक्षी, डिंपल, डिंपल, महक, दीपिका, प्रफुला, पूजा, शिल्पा और स्वीटी ने बेहतर खेल दिखाया। टीम के कोच अशोक कुमार और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के खेल एव युवा कार्यक्रम निदेशक प्रो. सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विवि की महिला कबड्डी टीम ने लगातार दूसरी बार नार्थ जोन स्पर्धा में जीत दर्ज की है। 

पुष्पा, ज्योति और भावना का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के कैंप
हिमाचल से तीन खिलाड़ियों का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के कैंप के लिए हुआ है। पुष्पा, ज्योति और भावना का चयन टीम में हुआ है। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गोपाल ने बताया कि  हिमाचल की कबड्डी टीम लगातार बेहतर खेल दिखा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल में पहुंची हिमाचल की महिला टीम

- फोटो : अमर उजाला
 43वीं ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज कबड्डी टूर्नामेंट में सोमवार को पुरुष वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में हिमाचल ने 41 अंकों के साथ जीत दर्ज कर कर्नाटक की टीम को मात दी। कर्नाटक का स्कोर 12 रहा।

हरियाणा और छत्तीसगढ़ के बीच हुए मुकाबले में हरियाणा की टीम विजयी रही। केरल और गोवा के बीच खेले गए तीसरे क्वार्टर फाइनल में केरल की टीम विजेता रही। चौथे मुकाबले में दिल्ली और महाराष्ट्र के बीच हुए मुकाबले में दिल्ली की टीम 45 अंक लेकर विजयी रही। महाराष्ट्र की टीम 29 अंक बना पाई।

रिजनल स्पोर्ट्स बोर्ड पुरूष के हुए सेमीफाइनल में आरएसबी चेन्नई 51 अंक लेकर विजेता रही। चेन्नई ने बंगलूरू की टीम को हराया। आरएबी मुंबई की टीम 64 अंक लेकर विजयी रही, जबकि आरबबीए अहमदाबाद की टीम 18 अंक ही ले सकी। 

इधर, महिला वर्ग में हिमाचल की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने बिहार को हराया। महाराष्ट्र ने केरल को हराया। मेजबान हिमाचल प्रदेश सचिवालय की टीम ने ओड़िशा को हराया। आरएसबी जयपुर ने राजस्थान को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है । 

प्रदीप, संदीप नरवाल और दीपक हुड्डा को देखने उमड़े दर्शक
सोमवार को प्रो. कबड्डी में खेलने वाले संदीप नरवाल, प्रदीप नरवाल, राहुल चौधरी, दीपक हुड्डा, सुशांत, रुतराज, मयूर, निलेश, सलुंके, आनंद, सी रानजी, सुभाष और श्रीराम ने दमदार खेल दिखाया। कबड्डी के स्टार खिलाड़ियों को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें