स्पोर्ट्स काउंसिल अगर कल कहे तो भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को तैयार हैं। काउंसिल की ओर से कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई, उनके आदेश के बाद ही प्रक्रिया शुरू होगी।
डॉ. सीलम उल रहमान, निदेशक युवा सेवा एवं खेल विभाग
इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। अभी यह मामला सरकार के पास विचाराधीन है। कह नहीं सकता भर्ती प्रक्रिया कब तक शुरू हो पाएगी।
डॉ. नसीम जावेद चौधरी, सेक्रेटरी स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल
सिर्फ खेल ढांचे के विकास का दावा
एक आवेदक ने बताया कि एक तरफ सरकार खेल ढांचे के विकास का दावा कर रही है तो दूसरी तरफ काउंसिल में कोचों की कमी है। काउंसिल ने जम्मू के स्टेडियम में लाइटें लगाईं, लेकिन रात में खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने के लिए कोच नहीं हैं।