फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में फंसी क्रिकेटरों की बसें, निकालने में छूट गया पुलिस प्रशासन का पसीना

Wed, 07 Nov 2018 12:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
जाम में फंसी क्रिकेटरों की बस
विज्ञापन

क्रिकेट खत्म होने के बाद शहीद पथ पर इस कदर जाम लगा कि क्रिकेटरों की बस भी फंस गई। यह बस खिलाड़ियों को लेकर होटल लौट रही थी। इसी बीच एक सफारी के ड्राइवर ने गाड़ी निकालने के चक्कर में तिरछी खड़ी कर दी। लिहाजा जाम बढ़ गया। इसकी सूचना मिलते ही सुरक्षाकर्मी पैदल ही दौड़ कर मौकेपर पहुंचे और रास्ता खाली कराया। इसके बाद बस रवाना हुई।

विज्ञापन


जाम का सिलसिला मैच शुरू होने से तीन घंटे पहले ही शहीद पथ पर नजर आने लगा। वाहनों का ऐसा सैलाब उमड़ा कि सड़कें छोटी पड़ती चली गईं। इसके बाद यातायात व्यवस्था ध्वस्त होने लगी। शाम पांच बजे शहीद पथ पहुंचे क्रिकेट प्रेमी मैच शुरू होने के बाद भी जाम में फंसे रहे। टीम इंडिया की बल्लेबाजी खत्म होने तक दर्शकों के आने का सिलसिला लगा रहा। 

50 हजार दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में पहले अंतरराष्ट्रीय मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों के उत्साह का आलम यह था कि वे दोपहर एक बजे से ही स्टेडियम के सामने एकत्र होने लगे। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से मंत्रणा के बाद दो बजे से प्रवेश शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन


घंटे भर बाद स्टेडियम की तरफ जाने वाले हर मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ने लगा और शाम चार बजे से शहीद पथ की चौड़ी सड़क गाड़ियों में गुम हो गईं। सौ से अधिक की रफ्तार में फर्राटा भरने के लिए के लिए चर्चित मार्ग पर गाड़ियों को रेंगने में भी मुश्किल होने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें